Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। अब पारंपरिक बिजली उपभोक्ता खुद ऊर्जा उत्पादक बन रहे हैं। बेमेतरा जिले के पंजाबी कॉलोनी निवासी इंदर सिंह दत्ता ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर इस योजना का लाभ उठाया है। मात्र एक माह में उनके सोलर प्लांट ने 320 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। दत्ता ने बताया कि इस प्लांट से न केवल बिजली बिल में राहत मिली है, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की नौ (9) क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों की मान्यता अब ख़तरे में है। इन दलों पर वित्तीय अनियमितताओं और चुनावी खर्च का ब्यौरा समय पर जमा न करने का गंभीर आरोप है। राज्य निर्वाचन आयोग में इन मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद, अब अंतिम निर्णय के लिए यह मामला केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) को भेज दिया गया है। केंद्रीय आयोग अगले एक महीने के भीतर यह तय करेगा कि इन दलों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) बरकरार रखा जाए या उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने खराब सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के बच्चे ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पखांजूर से राजनांदगांव व मानपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। छात्रों ने कहा कि सड़क इतनी खराब है, कि स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है, रोज गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचना पड़ता है। चक्का जाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने आज शनिवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नदी पार स्थित सुदूर गांव बांगुली का दौरा किया। यह इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन अब यहां शासन की योजनाएं गति पकड़ रही हैं। कलेक्टर मिश्रा ने करीब 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की और नदी पार कर नव स्थापित सुरक्षा कैम्प बांगुली पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात कर उनके मनोबल की सराहना की तथा कहा कि सुदूर अंचलों में सुरक्षा कैम्प की स्थापना से अब विकास की नई राह…
रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि और डिजिटल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयाँ, स्वदेशी नवाचार से सशक्त हो रहा भारत खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत आज उस दिशा में तेज़ी से अग्रसर है, जहां आत्मनिर्भरता केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का आधार बन चुका है। इस संदर्भ में आज आयोजित प्रेसवार्ता में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” विज़न पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक, उत्पादन और नवाचार के नए युग में प्रवेश कर चुका है। भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करवा चौथ के दिन खूनी वारदात हुई है। शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब शव को राहगीरों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। दरअसल, घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। पीड़ित परिवार का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से एक सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव गांव के एक पुराने कुएं में तैरता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जंगल सफारी से इलाज के लिए गुजरात भेजी गई बीमार बाघिन बिजली की मौत हो गई है। 7 अक्टूबर को उसे ट्रेन से वनतारा जामनगर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड केयर सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाघिन बिजली की उम्र 8 साल की थी। वह जंगल सफारी में पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। यूट्रस और ओरल में इन्फेक्शन था। उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रेन से वनतारा भेजा गया। जहां उसका एक महीने तक इलाज चलना था। लेकिन वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू रिहैबिलिटेशन सेंटर में बाघिन बिजली की मौत हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घटना उसूर थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी। घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि जवान की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान गणेश के 6 नामों का प्रतिदिन स्मरण करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। किसी शुभ कार्य की शुरुआत में इन नामों के जपने से सफलता प्राप्त होती है। गणेश के छह रूप और मंत्र गजानन : ॐ गजाननाय नमः यह मंत्र बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश को नमन करता है। इससे जीवन में सफलता, ज्ञान और समृद्धि आती है। इसका अर्थ है “हाथी का मुख धारण करने वाले भगवान को नमन”, और इसके नियमित जाप से मानसिक शांति मिलती है। भालचन्द्र : ॐ भाल चन्द्राय नमः भल…

