खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करवा चौथ के दिन खूनी वारदात हुई है। शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब शव को राहगीरों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
दरअसल, घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। करवा चौथ का दिन होने के कारण पत्नी देर रात तक उसका इंतजार करती रही। बताया जा रहा है कि अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता था।
शनिवार सुबह अनिल के शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होने की बात कही है। घटनास्थल से पुलिस को एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगो ने रात में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजे सुनने की बात सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है।
Trending
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान


