खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने खराब सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के बच्चे ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पखांजूर से राजनांदगांव व मानपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
छात्रों ने कहा कि सड़क इतनी खराब है, कि स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है, रोज गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचना पड़ता है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की, पुलिस अधिकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण और बच्चे शांत होकर वापस लौट गए।
Trending
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान


