Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
Author: Khabar World
ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए पदक छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बहुत संभावनाएं हैं। देखे, सोचे और अवसर का उपयोग करें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत इच्छाशक्ति होना जरूरी हैं। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 65 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 324 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अनुशासन और समय का पाबंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए पुलिस आरक्षक भर्ती होनी है। पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग में रिक्त पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 17 से 19 नवंबर तक 8 जिलों में ट्रेड टेस्ट परीक्षा होगी। जानकारी के मुताबिक, 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रदेश के आठ जिलों रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर और कोन्डागांव में ट्रेड टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) के पदों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगल से बुधवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानाें के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए हैं । आज गुरूवार काे भी इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घने जंगल से फायरिंग की आवाज आबादी वाले इलाकों तक आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कई नक्सलियाें के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि इनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई (CBI) ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को…
रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला हैं। पटना की सभा में शर्मा ने कहा, “राहुल बाबा को SIR पर भरोसा रखना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही SIR है। गलती हुई तो सुधार भी हो रहा है। राहुल के विदेशी दौरे पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा, “सेना के पराक्रम पर भरोसा रखो, विदेश जाकर भारत को बदनाम मत करो।” नक्सल मुद्दे पर सख्त संदेश दिया, “हिंसा छोड़ो, पुनर्वास मिलेगा। नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।” तेजस्वी यादव के 2 करोड़ नौकरी वादे पर हंसते हुए बोले,…
खबर वर्ल्ड न्यूज- दुर्ग। इस्पात नगरी के वैशाली नगर इलाके एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाले खबर सामने आई है। यहां एक 85 साल की बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित बुजुर्ग महिला बीमार थे और बिस्तर पर ही रहती थी। वह भिलाई कैम्प 1 इलाके में, घर पर अकेली ही रहती थी। संभवतः आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापरा जिल के विकासखण्ड-कसडोल की मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत कए गए है। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव में धान कटाई के दौरान एक खेत में नर कंकाल मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूरों ने कटाई के समय कंकाल को देखा और तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्राथमिक अनुमान है कि यह कंकाल करीब छह महीने पुराना हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की छानबीन कर रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोरी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) (Kamla Sodi surrender) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कमला सोरी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी रही। वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन की सक्रिय सदस्य थी और एमएमसी जोन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले में फिर एक बार धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीमार उप निरीक्षक की पत्नी जादू टोने की आशंका में पति का इलाज कराने धोखाधड़ी का शिकार हो गई है, छलपूर्वक 2 महिला और एक पुरुष ने 2 लाख 72 हजार रुपये की धोखाधड़ी की हैं। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने बालोद थाने में की है, शिकायत पर बालोद पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्व किया है। दरअसल डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरवाही निवासी घनेश्वरी ठाकुर पति बीनूराम ठाकुर गृहिणी हैं, उनके पति पुलिस विभाग में…

