खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगल से बुधवार सुबह डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानाें के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए हैं । आज गुरूवार काे भी इलाके में लगातार मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घने जंगल से फायरिंग की आवाज आबादी वाले इलाकों तक आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कई नक्सलियाें के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि इनकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई बड़े नक्सली लीडर पापा राव और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके की माैजूदगी की सुचना पर जवानाें की टीम रवाना की गई थी। जवानों की मुठभेड़ इन्हीं बड़े नकसलियाें की सुरक्षा में लगे नक्सलियों से हुई है।
गौरतलब है कि बीजापुर जिला अभी भी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ बना हुआ है, इसके पीछे इलाके की भौगोलिक परिस्थितियां कारण है। पूरा इलाका घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बसा सरहदी तेलंगाना और महाराष्ट्र से जुड़ती हैं। ऐसे में जब भी सुरक्षाबला के जवान यहां बड़ा ऑपरेशन लांच करती है, तो नक्सली सुरक्षित ठिकाने के तौर पर तेलंगाना की ओर भाग निकलते हैं । मानसून के बाद सुरक्षाबलाें ने बीजापुर इलाके से ही ऑपरेशन 2026 का आगाज कर दिया है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में अबूझमाड़ के बाद बीजापुर के जंगल में बुधवार को रीमल्ल और अन्नारम में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्हाेने बताया कि स्थिति को देखते हुए यह अभियान 2 दिनों तक जारी रह सकता है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान की पुष्टि ऑपरेशन के बाद दी जायेगी।
Trending
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
- मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सुशासन का असर: कोंडागांव के मगनलाल का पक्का घर का सपना हुआ साकार, एक साथ मिलीं कई योजनाओं की सौगात
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण


