Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
- पखांजूर में बंगाली समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन 24 अप्रैल को
- ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है, जबकि राज्य की महिला हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच की स्टार रहीं। उनके हरफनमौला खेल की बदौलत छत्तीसगढ़ ने निर्धारित समय के बाद 2-2 की बराबरी रहने पर पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुश्ती जैसे खेल में जहां फिटनेस और ताकत सबसे बड़ी जरूरत होती है, वहां चोटिल कंधे के साथ मैट पर उतरना अपने आप में बड़ा जोखिम है। लेकिन झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम ऑरन ने इस जोखिम को चुनौती में बदला और दर्द के बावजूद मुकाबले दर मुकाबले जीत हासिल करते हुए पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल में भी पूनम बाएं कंधे पर पट्टी बांधकर उतरीं। हर मूव के साथ दर्द साफ नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक लड़ते हुए मुकाबला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने टैक्स बकाया होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया…
शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS — नवजात शिशुओं के लिए ‘चलते-फिरते ICU’ की शुरुआत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस की समस्त सेवाएं प्रदेशभर में तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में म्युल अकाउंट के माध्यम से सायबर ठगी से अर्जित पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कराने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सभी आरोपियों के अकाउंट से 83 लाख 33 हजार 247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर कर लेनदेन की जानकारी मिली है। दरअसल पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल द्वारा कर्नाटक बैंक दुर्ग में संचालित बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी…
चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद पावन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं और पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।…
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की। वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर…
नई दिल्ली। लौकी के पत्ते सिर्फ सब्जी का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना हैं। पाचन, वजन, हड्डियों, त्वचा और हृदय की देखभाल के लिए इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करना फायदेमंद है। आइए जानते है इसके इस्तेमाल का तरीका… लौकी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये पाचन सुधारने, वजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम इनमें प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका जूस या सब्जी के रूप में सेवन शरीर को डिटॉक्स करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौमस विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5°C रायपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9°C अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राताखार इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

