Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र से सदन की कार्यवाही पूरी तरह नए भवन में ही संचालित होगी। रमन सिंह ने कहा कि सत्र की शुरुआत से पहले पुराने विधानसभा भवन में एक विशेष विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं, ऐतिहासिक पलों और विधायी यात्राओं को याद किया जाएगा। पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन को किसी नेशनल रिसर्च…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। इससे पहले चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 10 दिन के भीतर काउंटर एफिडेविट (प्रति शपथ पत्र) दाखिल करने के निर्देश दिए थे। यह सुनवाई 31 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट…
KWNS – बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया 6 नवंबर को होने वाली है और इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। राजधानी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी है और हर पक्ष जीत का दावा कर रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सीतामढ़ी के बेलसंड में रैली को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 505 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि बेलसंड में 24 स्वतंत्रता सेनानियों…
सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का यह वर्ष राज्य के गौरव, संस्कृति, पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत पावन संस्कृत श्लोक- “छत्तीसगढ़स्य राज्यस्य रजतोत्सवसमागमे। जयतु संस्कृतिः पुण्या, जयतु जनकल्याणताः।” से हुई। इसका अर्थ बताते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह आयोजन हमारी पुण्य संस्कृति और जनकल्याण की भावना का उत्सव है। मंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 4 नवम्बर को छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है। छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक ही मंच पर जुटेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है। यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के अवसर बढ़ाएगा, तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में जांजगीर शहर के निवासी देवाशीष तिवारी ने इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। पहले हर माह बिजली बिल…
सड़क मरम्मत, पीएम आवास और रोजगार व लोन मेला को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर शंकाओ का समाधान करें खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं, राज्योत्सव, एकता मार्च, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी एवं 25 वर्ष की उपलब्धियों…
KWNS – धरमजयगढ़ के पास एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे में जब 3 लोगों की मौत हुई तब कार 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी चला रही थी। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही किशोरी के पिता घनश्याम महिलाने को भी आरोपी बनाया गया है, उन पर MV एक्ट की धारा 199 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के जंगलाें में पाये जाने वाले छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को विलुप्ति के खतरे से बचाने के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने बड़ा कदम उठाया है। अब इस पक्षी की वंशवृद्धि और संरक्षण के लिए उसे जीपीएस टैग लगाकर ट्रैक किया जाएगा। इसी तरह, हाल ही में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो गिद्धों को भी जीपीएस से लैस कर छोड़ा गया था। अब उसी मॉडल पर पहाड़ी मैना की निगरानी और व्यवहार अध्ययन की तैयारी की जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर बैन के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रलोभन या गुमराह कर जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए होर्डिंग्स लगाना असंवैधानिक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये होर्डिंग्स संबंधित ग्राम सभाओं ने स्थानीय जनजातियों और सांस्कृतिक विरासत के हितों की रक्षा के लिए एक एहतियाती उपाय के रूप में लगाए हैं। डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ताओं को पेसा…

