Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य…
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के प्रभाव को रोकने के लिए की गई है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत दाण्डिक प्रकरणों में पारित आदेश दिनांक 21 नवंबर 2025 के अनुसार यह निर्देश दिया है कि यह तीनों अपराधी आदेश की तिथि से 7 दिवस यानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु टोकन निकाल पा रहे हैं और निर्धारित समय पर आसानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद ने एक बार पुनः धर्मनगरी चंद्रखुरी से जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर माँ कौशल्या की पावन जन्मभूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की गरिमा एवं पारंपरिक स्वरूपानुकूल भव्य मूर्ति की स्थापना की मांग की है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लगाई गई मूर्ति का स्वरूप प्रभु श्री राम की पारंपरिक छवि से मेल नहीं खाता था, जिसके कारण व्यापक जन-विरोध उत्पन्न हुआ। अग्रवाल ने न केवल इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान आई है। संबलपुर गांव के खरीदी केंद्र में काम कर रहीं ईश्वरी यादव और विद्या मरकाम जैसी महिलाएँ इस बदलाव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के नवपदस्थ एसपी पंकज चंद्रा ने पुलिस परिवार में आपसी सामंजस्य और उत्साह का माहौल बनाए रखने एक और नई पहल की है। जिसमें जिले के सभी थानों कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के जन्मदिन के अवसर पर एसपी ऑफिस में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उक्त अधिकारी कर्मचारी को जन्मदिन के मौके पर एक दिन की छुट्टी भी दी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी टामेश्वर चौहान के जन्मदिन के मौके पर एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल समेत विभागीय अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की दो महिला खिलाड़ियों शोभा ढाकरे और नीता नेताम ने भूटान में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।बीती रात काे दाेनाे खिलाड़ी वापस काेंड़ागांव पंहुचने पर उनका जाेरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, श्रीलंका और भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दोनों खिलाड़ियों ने कुल 110 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ कठिन अभ्यास को संतुलित करते हुए यह सफलता हासिल की। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ दोनों खिलाड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम पूर्वती के कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर के जंगलों में नक्सल आतंक का एक अध्याय समाप्त हो गया। सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी पर हिड़मा की मौत को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं । हिड़मा की मौत पर सबसे चौंकाने वाला आरोप उसके साले ललित ने लगाया है। अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ललित ने दावा किया है, कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले सहित बस्तर संभाग में नक्सली आतंक का सबसे बड़ा नाम कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के मारे जाने और इसी इलाके के दो महिला नक्सलियों में मड़कम बुज्जी बटालियन हेडक्वाटर सदस्य और दूसरी नुप्पो कोसी पामेंड़ एलओएस प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद बाकी बचे हुए नक्सलियों को लेकर ग्रामीण का मानना हैं कि समय रहते आत्मसमर्पण नहीं करने पर मारे जाएंगे । नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि पूवर्ती गांव में अभी दस शसस्त्र नक्सली संगठन में सक्रिय है, जिसमें प्रमुख बारसे देवा और हुंगा के अलावा इसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नीति आयोग द्वारा नियुक्त बस्तर जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव शोभित जैन ने आज शुक्रवार काे बस्तर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर हरिस एस ने जिले और ब्लॉक में आकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और दिक्कतों के संबंध में भी अवगत करवाया। संयुक्त सचिव जैन ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत निर्धारित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित इंडिकेटर्स की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन और प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य,…

