खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की दो महिला खिलाड़ियों शोभा ढाकरे और नीता नेताम ने भूटान में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।बीती रात काे दाेनाे खिलाड़ी वापस काेंड़ागांव पंहुचने पर उनका जाेरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, श्रीलंका और भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दोनों खिलाड़ियों ने कुल 110 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ कठिन अभ्यास को संतुलित करते हुए यह सफलता हासिल की।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ दोनों खिलाड़ी अपने-अपने व्यवसायों में भी आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। शोभा ढाकरे कोंडागांव में एक ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं, जबकि नीता नेताम एक बेकरी चलाती हैं और एक सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। शोभा 45 वर्ष की हैं और उनका बॉडी वेट 62 किलोग्राम है। वह कोंडागांव के फॉरेस्ट कॉलोनी (नाका) की निवासी हैं। उन्होंने इससे पहले 4 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खेल था, जिसमें उन्होंने सीधे स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। जबकि नीता नेताम 31 वर्ष की हैं और उनका बॉडी वेट 64.58 किलोग्राम है। वह कोंडागांव के शहीद भगत सिंह वार्ड 18, सरगीपाल पारा की निवासी हैं।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


