खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले सहित बस्तर संभाग में नक्सली आतंक का सबसे बड़ा नाम कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के मारे जाने और इसी इलाके के दो महिला नक्सलियों में मड़कम बुज्जी बटालियन हेडक्वाटर सदस्य और दूसरी नुप्पो कोसी पामेंड़ एलओएस प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद बाकी बचे हुए नक्सलियों को लेकर ग्रामीण का मानना हैं कि समय रहते आत्मसमर्पण नहीं करने पर मारे जाएंगे । नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि पूवर्ती गांव में अभी दस शसस्त्र नक्सली संगठन में सक्रिय है, जिसमें प्रमुख बारसे देवा और हुंगा के अलावा इसी इलाके से केशा, एर्रा, छन्नू जैसे बड़े नक्सली भी सक्रिय हैं। बारसे देवा जो कि मिलिट्री दलम का प्रमुख है और हुंगा बासागुड़ा एलओएस कमांडर है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह हिड़मा और देवा बचपन से ही संगठन का काम कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हुंगा भी काम कर रहा है।
कुख्यात नक्सली हिड़मा के मारे जाने के बाद अब बारसे देवा सुरक्षाबलाें के निशाने पर है। देवा भी पूवर्ती गांव के ओयोपारा का रहने वाला है। नक्सली संगठन में देवा बारसा सुक्का, बारसे, देवन्ना और बड़ादेवा के नाम से भी जाना जाता है। उसका घर मुठभेड़ में मारे गए हिड़मा के घर से महज 4 किमी की दूरी पर है। हिड़मा को सीसी मेंबर बनाने के बाद उसकी जगह देवा को पीएलजीए बटालियन कमांडर बनाया गया था। खबर है कि हिड़मा की मौत के बाद नक्सल संगठन में बस्तर की कमान देवा को दी जा सकती है। देवा वर्तमान में नक्सलियों के मिलिट्री दलम का प्रमुख है। अब ये पुलिस के सामने हथियार डालेंगे या संगठन की गतिविधियां आगे बढ़ाएंगे, यह अब भी बड़ा सवाल है। 25 लाख का ईनामी नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर देवा उन खूंखार नक्सलियों में एक है, जो बस्तर में हुई कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। झीरम घाटी कांड से लेकर दर्जनों हमलों में देवा प्रमुख रूप से शामिल रहा। पुलिस और जवानों को लंबे समय से उसकी तलाश है।
विदित हाे कि 19 नवंबर को सीमावर्ती प्रदेश आंध्र प्रदेश में पूवर्ति निवासी दो महिला माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें मड़कम बुज्जी बटालियन हेडक्वाटर सदस्य और दूसरी नुप्पो कोसी पामेंड़ एलओएस प्रमुख हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


