खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम पूर्वती के कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर के जंगलों में नक्सल आतंक का एक अध्याय समाप्त हो गया। सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी पर हिड़मा की मौत को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं । हिड़मा की मौत पर सबसे चौंकाने वाला आरोप उसके साले ललित ने लगाया है। अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ललित ने दावा किया है, कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था, और वह आंध्रप्रदेश की पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है। ललित ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आंध्रप्रदेश के कई शीर्ष नक्सली नेता भी उसी इलाके में मौजूद थे, जिन्हें आंध्रप्रदेश की सरकार और पुलिस ने बचा लिया, जबकि बस्तर के नक्सलियों का फर्जी मुठभेड़ कर दिया।
हिड़मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए हिड़मा की पत्नी मदगाम राजे के भाई ललित मरकाम से स्थानिय पत्रकाराें ने हिड़मा और राजे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था, और वह आंध्रप्रदेश की पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है। उन्हाेने कहा कि जो व्यक्ति कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहा हो.इतने साल तक किसी के हाथ नहीआए और उसकी सुरक्षा में 60 से 70 लोग तैनात रहते हो उस तक पहुंचना मुश्किल काम है। यदि मुठभेड़ होती तो पहले छोटे लेयर के लोग की जान जाती,लेकिन यहां पर सीधा बीच में जाकर मारा गया है। शवों को देखकर यही लग रहा है कि फर्जी मुठभेड़ किया गया है।
इस आराेप पर आज शुक्रवार काे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने कहा कि इस तरह के निराधार आरोप तो लगते रहते हैं। उन्हाेने बताया कि बेशक हिड़मा चार लेयर की सुरक्षा में रहता होगा, लेकिन आंध्रप्रदेश का यह जंगल उसके लिए पूरी तरह से नया था। यहां उसकी विचारधारा को कोई नहीं मानता और उसे कोई सपोर्ट नहीं मिलता। एसपी ने बताया की हिड़मा चार लेयर तो नहीं मगर दो लेयर की सुरक्षा में जरूर था, इसीलिए मुठभेड़ खत्म होने में काफी समय लग गया, वरना यह मुठभेड़ बहुत जल्द खत्म हो जाता।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


