Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत लुरगीकला के निवासी शोभनाथ का जीवन तब बदल गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उन्हें पक्का घर मिला। कभी मिट्टी की दीवारों वाले कच्चे घर में रहने वाले परिवार के लिए हर बरसात भय का कारण थी—न दीवारों का भरोसा, न छत की सुरक्षा।मजदूरी कर परिवार चलाने वाले शोभनाथ लंबे समय से मजबूत आशियाने का सपना देख रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त कर पहली किश्त की राशि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मनरेगा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय को पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम कुंदेली के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है। मृतिका के पति राजेश ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था और शव को ठिकाना लगाने में उसके चाचा रमेश ने मदद किया था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका के शव को निर्वस्त्र कर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज एवं हजारों मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। विशेष टीम ने लगातार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राहकों से वसूली गई 85 लाख रुपए की बड़ी रकम का गबन करने वाले ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक की दुर्ग शाखा के छह कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 10 संग्रह कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक की दुर्ग शाखा के संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों को लोन में दी गई रकम की वसूली करने के बाद खुद के उपयोग के लिए खर्च कर लिया। मामले में ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख पुलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-खबर वर्ल्ड न्यूज-भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की जलने से मौत हो गई। पुसऊ राम दुग्गा की मौत से जिला कांग्रेस में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पुसऊ राम दुग्गा को बीती रात सीने में दर्द थी उन्होंने परिजनों से मालिश करवाई थी। रात में ठंड से बचने बिस्तर के समीप अलाव जलाया गया था। देर रात अचानक घर में सामान जलने की आवाज आने पर परिजन मृतक के कमरे में पहुंचे। सामने जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जगन्नाथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हरकत पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलाके में खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और रिंग रोड नंबर-1 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है।…
स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। हसदेव नदी पर पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग की तरफ से 10 करोड़ 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से मनेंद्रगढ़ के लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भूजल संवर्धन एवं कृषकों को स्वयं के साधन से सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और जल संसाधनों…

