Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया जहां इस घटना में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदी बाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु दोनों को सर पर गंभीर चोटे आई है जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। कुसमुंडा थाना पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लगभग 9 से 10 बजे…
*DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य* KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है। कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे। *ये दवाएं पाई गईं अमानक* मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आपूर्ति की गई — कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर के एईसीएल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान (32 साल) फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह रिटार्यड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण धुव्र कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई था। सभी घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मंगलवार शाम को पड़ोसियों ने शक होने पर घर में देखा तब फंदे पर फणीभूषण की लटकी हुई लाश मिली। जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली और मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, पूरा…
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज 12 नवंबर को काल भैरव का प्राकट्य दिवस है। आज काल भैरव जयंती के दिन कुछ उपाय करने से भय, रोग और नकारात्मकता दूर होती है। काल भैरव जयंती 2025 उपाय काल भैरव जयंती का पर्व भगवान शिव के क्रोध से उत्पन्न हुए काल भैरव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। शास्त्र अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर ब्रह्मा जी के अंहकार को दूर करने के लिए काल भैरव का रूप धारण किया था। भगवान काल भैरव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। साथ ही इस दिन…
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने जीत के लिए श्रीलंका के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की टीम वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के…
नई दिल्ली। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की, उन्होंने कहा कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल सहित उनके परिवार ने अभिनेता को घर ले जाने का फैसला किया है और उनका इलाज और रिकवरी अब घर पर ही जारी रहेगी। वहीं इस बीच दिग्गज अभिनेता के परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर धर्मेंद के अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बुधवार, 12 नवंबर की सुबह परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की।…
नई दिल्ली। खून की सफाई करना शरीर से टॉक्सिन्स यानी जहरीले तत्वों को निकालने का सबसे नेचुरल और असरदार तरीका है। साफ खून न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि बीमारियों को दूर भी करता है। खून शरीर की हर सेल्स तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। इसलिए शरीर को दुरुस्त रखने के लिए खून का शुद्ध होना बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपके ब्लड को साफ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लहसुन कच्चा लहसुन खून की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी। अब रेल हादसे में मौत की संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, महविश अपने चचेरे भाई की शादी के लिए अपने घर जांजगीर गई हुई थी। 4 नवंबर को छात्रा कोरबा-बिलासपुर मेमू से बिलासपुर आ रही थी। मेमू ट्रेन लालखदान के बाद मालगाड़ी से टकरा गई। वह ट्रेन के महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक युवती ने रिटायर्ड सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे पर दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करने और शादी का झूठा झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरंग थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 2019-20 में फेसबुक पर दोस्ती के बाद संजय दुबे ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया। मना करने पर वह अश्लील मैसेज और गंदी बातें करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने महंगा मोबाइल, नकद रकम और स्कूटी देकर छात्रा को अपने जाल में…

