खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक युवती ने रिटायर्ड सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे पर दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करने और शादी का झूठा झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरंग थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, 2019-20 में फेसबुक पर दोस्ती के बाद संजय दुबे ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया। मना करने पर वह अश्लील मैसेज और गंदी बातें करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने महंगा मोबाइल, नकद रकम और स्कूटी देकर छात्रा को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नग्न तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर जान से मारने की चेतावनी भी दी।
मानसिक तनाव से परेशान होकर युवती ने आरोपी व उसके भाई के खातों में ऑनलाइन 80,000 रुपये वापस भेजे और स्कूटी लौटाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा। इसके बाद पीड़िता ने सभी सबूतों के साथ पुलिस में FIR दर्ज कराई।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


