Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला रायपुर के जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक/गुरूनानक चौक तक फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य, राजनांदगांव जिले में स्थित मोहरा एनीकट में पेयजल हेतु चौकी एनीकट से मोहरा एनीकट तक पाईप लाईन के माध्यम से जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्य और जशपुर जिले के पत्थलगाव में बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिचाई योजना का निर्माण कार्य पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सामाजिक सुरक्षा पहलों ने महासमुंद जिले में बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रितों और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को नियमित आर्थिक सहायता और जीवनयापन में सम्मान प्रदान किया जा रहा है। सितम्बर 2025 तक जिले में कुल 99,381 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इनमें- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से 34,310,राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना से 9,997,राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना अंतर्गत 973 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 24,686,सुखद सहारा पेंशन योजना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है। मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है। 8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है। कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है। इन मरीजों का फिर से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते देख प्रदेश के भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका इजहार करते हुए कहा कि बिहार का वातावरण समझ में आ रहा है। बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है। बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया में गणना पत्रक बांटने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे। नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म लेकर…
भाजपा किसान हितैशी सरकार : विधायक पुरंदर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी अनिवार्यता को नाम काटने वाले कांग्रेस के आरोप पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने हमला बोला है।पुरंदर ने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार है, सरकार अच्छा काम करे तो उनको आपत्ति दर्ज करवाना जरूरी है। उनका कहना है कि केवायसी एक प्रक्रिया है, अगर कांग्रेस को आपत्ति है तो उनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। पिछले 2 सालों में पूरी तरह से महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है, हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हैं। प्रदेश में…
KWNS – चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ममता बनर्जी ने एसआईआर को वोटिंग के अधिकार को छीनने की प्रक्रिया तक कहा। उन्होंने एसआईआर को ‘वोटबंदी’ करार देते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशान साधा है। ममता ने कहा कि अमित शाह तो मेरा गला काट सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सब एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया जहां इस घटना में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदी बाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु दोनों को सर पर गंभीर चोटे आई है जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। कुसमुंडा थाना पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लगभग 9 से 10 बजे…
*DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य* KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है। कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे। *ये दवाएं पाई गईं अमानक* मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आपूर्ति की गई — कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर के एईसीएल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान (32 साल) फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह रिटार्यड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण धुव्र कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई था। सभी घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मंगलवार शाम को पड़ोसियों ने शक होने पर घर में देखा तब फंदे पर फणीभूषण की लटकी हुई लाश मिली। जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली और मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, पूरा…

