Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के सभी सहायक आयुक्तों, उनके नोडल अधिकारियों और सहयोगियों की उपस्थिति में होगी। आदिम जाति विकास विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन से सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। यह कार्यशाला आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरटीआई), नवा रायपुर अटल नगर के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे। आज सुबह 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात निर्धारित है। गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे। इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे। गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे। कार्यक्रम…
रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की…
सीबीडीए द्वारा बायोफ्यूल एक्सपो तथा सेमीनार का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को बायोफ्यूल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की पहल की जा रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने बस्तर संभाग के दौरे के दौरान गीदम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय साप्ताहिक बाजार का दौरा किया। अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए प्रसिद्ध शर्मा ने बाजार में घूमते हुए ग्रामीणों और व्यापारियों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके हाल-चाल पूछे। बाजार में मौजूद स्थानीय व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए बताया कि शासन की नीतियों से अब व्यापार में सुगमता आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से सामान सस्ते हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के एनएमडीसी में कार्यरत कर्मचारी ने लगातार पैसे के लिए बनाए जा रहे दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जहां पैसों के लेन-देन को लेकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र जयसवाल उर्फ चन्दर सेठ निवासी आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर एवं राजकुमार साव उर्फ कड़की निवासी मेन मार्केट वार्ड क्रमांक 8, किरन्दुल के खिलाफ सबूत पाए जाने पर साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने फेरी वाला बनकर सुने मकानों की रेकी करने के बाद रात में चोरी की वारदात काे अंजाम देने वाले दो बांग्लादेशी चाेरी के आरोपियों आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर एवं बबलू चंद्र दास निवासी बांग्लादेश वर्तमान पता पतिराम दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल पता सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी चोरों के पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है, वहीं इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही नगदी रकम सहित अनुमानित 20 लाख के सामान बरामद किया है। पुलिस से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि ग्रामीणाें के विराेध के बावजूद प्रदेश की सरकार के संरक्षण मे भोपालपटनम क्षेत्र की खदानों से अवैध रेत का अंतरराज्यीय परिवहन बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि रेत माफिया खुलेआम पडोसी राज्य तेलंगाना की ओर अवैध रेत का परिवहन कर बड़े पैमाने पर रॉयल्टी की चोरी कर रहे है, किन्तु इस गंभीर मामले मे खनिज विभाग का मौन समझ से परे है। ताटी ने कहा कि ग्राम तारलागुडा,चंदूर,भद्राकाली सहित तिमेड से बहने वाली गोदावरी तथा इंद्रावती नदियों का सीना चीर कर माफियों द्वारा अवैध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेबल अधिकारी मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं। वर्तमान में धान कटाई जैसे कृषि कार्यों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों को खेतों में भी मतदाताओं से सम्पर्क करना पड़ रहा है। इसके बावजूद बूथ लेबल अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। बस्तर जिले के अंतर्गत जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर विधानसभा क्षेत्र सहित आंशिक तौर पर शामिल नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के आश्रित नगरीय क्षेत्रों समेत ग्रामीण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर में हाल ही में एक बड़ा चोर गिरोह पकड़ा गया है, जिसने पिछले महीनों में ज्वेलरी दुकानों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस की सतर्क जांच और तकनीकी मदद से आठ आरोपियों का पर्दाफाश हुआ है, जो सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए की ज्वेलरी और चोरी में कई वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिससे ये मामला अब पूरी तरह उजागर हो गया है। एडिशनल एसपी ने बातचीत के दौरान मीडिया को बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्यालय के दहेज़वार चौक के पास…

