खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि ग्रामीणाें के विराेध के बावजूद प्रदेश की सरकार के संरक्षण मे भोपालपटनम क्षेत्र की खदानों से अवैध रेत का अंतरराज्यीय परिवहन बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि रेत माफिया खुलेआम पडोसी राज्य तेलंगाना की ओर अवैध रेत का परिवहन कर बड़े पैमाने पर रॉयल्टी की चोरी कर रहे है, किन्तु इस गंभीर मामले मे खनिज विभाग का मौन समझ से परे है।
ताटी ने कहा कि ग्राम तारलागुडा,चंदूर,भद्राकाली सहित तिमेड से बहने वाली गोदावरी तथा इंद्रावती नदियों का सीना चीर कर माफियों द्वारा अवैध रेत का उत्खनन,भण्डारण तथा बिना परमिट के अंतर्राज्यीय परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, लेकिन खनिज विभाग इसे रोकने की हिम्मत तक नहीं ज़ुटा पाना इस बात का प्रमाण है कि कहीं न कहीं यह पूरा खेल खनिज विभाग के संरक्षण मे हो रहा है। ताटी ने यह भी कहा कि रेत माफियों द्वारा रात के अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए चोरी चुपके अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्रवासियो के लगातार विरोध के बावजूद न तो इनके खिलाफ कोई कार्यवाही की जा रही है, और न ही इन अवैध रेत परिवहन कार्य मे लगे वाहनों के जांच हेतु महाराष्ट्र एवं तेलंगाना राज्य सीमाओं पर खनिज विभाग का कोई जांच नाका ही स्थापित है। अंत मे ताटी ने इस अवैध रेत के अंतर्राज्यीय परिवहन पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने की मांग ज़िला प्रशासन से की है।
Trending
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख


