Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना इलाके में सोमवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक जवान ने खाली प्लॉट में मौजूद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और हैरानी का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, परिजनों और विभागीय अधिकारियों से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में रहता था और यहीं उसकी ड्यूटी भी लगी हुई थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात वह लाइन से बाहर निकला, लेकिन देर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला सुकमा में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ प्रार्थी को भतीजे की शादी में शामिल होने जलाराम भवन आना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने जलाराम भवन के कमरे में सोने चांदी के जेवरात रखे बैग की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनय कुमार ठाकुर 16 नवंबर को अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार भतीजे की शादी में शामिल होने जलाराम भवन सिविल लाइन दुर्ग आया हुआ था। उसकी पत्नी ने अपना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और 200 यूनिट बिजली बिल फ्री की घोषणा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि “पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को 400 निट फ्री बिजली बिल का लाभदिया जा रहा था, उसे पुनः चालू नहीं करने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहेगी। छत्तीसगढ़ की जनता को छलने वाली सरकार को आंदोलन के माध्यम से याद दिलाती रहेगी कि विधानसभा चुनाव के समय 400 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा केवल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज में आजोयिज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद धमतरी जाएंगे, जहां पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर लगभग 3:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चौहान रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे इस दौरान धमतरी भी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 9.45 बजे आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे, यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर 10.15 बजे एक समीक्षा बैठक लेंगे। सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जाएंगे। धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन धमतरी के…
प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी पहली बार भारत टूर के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंची और विधानसभा परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में इसका अनावरण किया…
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन आज बलौदाबाजार स्पोर्ट्स स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा तथा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में मंत्री वर्मा ने कहा कि खेल जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना करना सिखाते हैं। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष माननीय विकास मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कांवरे ने की। कुलपति कांवरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा आधुनिक भारत का वह सपना देखते थे जिसमें विकास और शिक्षा जन-जन तक पहुँचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पुरस्कार ग्रहण किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए एक करोड़ रूपए की राशि से सम्मानित किया है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।…
राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा गरियाबंद का गौरव जिले को मिला एक करोड़ रूपये का पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों गरियाबंद जिले के कलेक्टर बी एस उइके ने ग्रहण किया पुरस्कार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला को जोन-1, केटगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत गरियाबंद जिले को विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए की…

