खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला सुकमा में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ प्रार्थी को भतीजे की शादी में शामिल होने जलाराम भवन आना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने जलाराम भवन के कमरे में सोने चांदी के जेवरात रखे बैग की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनय कुमार ठाकुर 16 नवंबर को अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार भतीजे की शादी में शामिल होने जलाराम भवन सिविल लाइन दुर्ग आया हुआ था। उसकी पत्नी ने अपना हैंडबैग जलाराम भवन के द्वितीय तल के एक कमरे में पखकर बाहर से कुंडी लगाकर शादी कार्यक्रम में गई थी।
शादी कार्यक्रम के बाद रात 12.30 बजे जब जलाराम भवन वापस आकर कमरे में देखे तो उसकी पत्नी का बैग गायब था। बैग में सोने का डायमंड इयररिंग, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक नग डायमंड पेंडल सोने की चैन के साथ, एक सोने की चैन, एक चांदी का ब्रेसलेट एवं नगदी रकम 7000 नहीं थे।
Trending
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया


