खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चौहान रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे इस दौरान धमतरी भी जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 9.45 बजे आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे, यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर 10.15 बजे एक समीक्षा बैठक लेंगे। सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जाएंगे। धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन धमतरी के डॉ। शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया है। केंद्रीय मंत्री चौहान कार्यक्रम के बाद दोपहर 2।40 बजे रवाना होकर रायपुर आएंगे।
Trending
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया


