Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
- मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सुशासन का असर: कोंडागांव के मगनलाल का पक्का घर का सपना हुआ साकार, एक साथ मिलीं कई योजनाओं की सौगात
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल विवाह की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के देशव्यापी संकल्प को मजबूत करते हुए बस्तर जिले में 27 नवंबर 2025 को बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए इस अवसर पर बाल विवाह के विरोध में शपथ लिया जाएगा। यह पहल भारत सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का शुभारंभ भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा पिछले वर्ष 27 नवंबर 2024 को किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान 30 नवंबर 2025 तक समस्त समितियों में समिति लॉगिन पर उपलब्ध करवाने कहा गया है। इससे पहले कृषकों के कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” के तहत 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 12 महिला और 29 पुरुष 41 नक्सली कैडरों ने आज बुधवार काे आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 नक्सली, इसके अलावा डीकेएसजेडसी कैडर, तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन कैडर के नक्सली भी इसमें शामिल हैं। विदित हाे कि जनवरी 2025 से अब तक बीजापुर जिले में 528 नक्सली गिरफ्तार, 560 मुख्यधारा में लौटे, और 144 नक्सली मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं। इस दाैरान उप महानिरीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जन्म से ही पैरों से लाचार वनांचल गांव धामिनडीह की आदिवासी युवती सुनीता धुर्वे जो कि नित्य ही की अनेकानेक कठिनाइयों के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर गांव की सेवा करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, उन्हें स्कूटी प्रदान कर उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने बड़ा हौसला दिया है। सुनीता ने गत 16 नवम्बर को रेंगाखार पहुंचे श्री शर्मा को अपनी शारीरिक स्थिति और दैनिक जीवन की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए स्कूटी दिलाने के लिए एक आवेदन सौंपा था। ठीक 10 दिन बाद ही उन्हें नई…
40 संस्थाओं में लगभग 7,781 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है तथा 9,890 गर्भसंस्कार सत्र सफलतापूर्वक संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2023-25 में संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित ‘सुप्रजा’ कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की समग्र देखभाल, पोषण, सुरक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों की कुल 40 आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों के लिए अवसर हैं। मुख्य पदों का विवरण और रिक्तियां इस भर्ती में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), राज्य पुलिस सेवा, और डिप्टी कलेक्टर के लिए सबसे अधिक पद हैं, जो उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका प्रस्तुत करते हैं: पद का नाम रिक्त पदों की संख्या महत्वपूर्ण तथ्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) 29 यह पद चार साल बाद आया है। पिछली बार 2020…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रस्तावना का वाचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल, शास्त्री चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपना SIR पत्र स्वयं भरकर जमा किया और कहा, आप सभी से आग्रह है कि अपने SIR फॉर्म अवश्य भरें। आपका यह छोटा-सा सहयोग हमारे लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है। अभियान के तहत 04 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक पंजीकृत मतदाता से भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त किया जाना है। संपूर्ण प्रक्रिया की प्रतिदिन समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। आरंग के नेशनल हाईवे 53 पर स्थित लवली ढाबा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरंग पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को नेशनल हाईवे 53 स्थित लवली ढाबा, जो पिछले 2 दिन से बंद था। ढाबा के पीछे बने…

