खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपना SIR पत्र स्वयं भरकर जमा किया और कहा, आप सभी से आग्रह है कि अपने SIR फॉर्म अवश्य भरें। आपका यह छोटा-सा सहयोग हमारे लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है।
अभियान के तहत 04 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक पंजीकृत मतदाता से भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त किया जाना है। संपूर्ण प्रक्रिया की प्रतिदिन समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज 19 नवम्बर 2025 तक लगभग 37 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है।
एसआईआर अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, प्रक्रियाएँ और अपडेट्स सीईओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—फेसबुक, एक्स (Twitter) एवं इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं। इन प्लेटफार्मों के माध्यम से लगातार एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की विधि से संबंधित इनफॉर्मेटिव वीडियो एवं सामग्री साझा की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


