खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। आरंग के नेशनल हाईवे 53 पर स्थित लवली ढाबा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरंग पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को नेशनल हाईवे 53 स्थित लवली ढाबा, जो पिछले 2 दिन से बंद था। ढाबा के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर में एक अज्ञात युवक की लाश मिली। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष अनुमानित है। शव के माथे पर चोट के निशान होने के कारण हत्या प्रतीत होने पर पर FSL को टीम को बुलाया गया।
बंद ढाबा में मौजूद मिस्त्री चुन्नू टंडन (35 वर्ष) निवासी भाटापारा, तुमगांव, जिला महासमुंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चुन्नू टंडन ने बताया कि वह ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति स्टाफ क्वार्टर में था। दोनों के बीच वहां से जाने को लेकर विवाद हुआ और चुन्नू टंडन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, संभावना है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर था, जो रुकने के लिए जगह तलाश रहा था। आसपास की जगहों में मृतक की पहचान के लिए पतासाजी जारी है। फिलहाल, पुलिस ने हत्या के प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


