Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पारिवारिक वातावरण देने समाज से किया आह्वान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर स्थित होटल मेरियट कोटयार्ड में “उमंग—पोषण देखरेख (Foster Care)” कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण देखरेख व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और व्यापक बनाना था, ताकि संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीपीएम जिले के 29,840 किसानों के खातों में आज 5.97 करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे अंतरित किए गए। यह राशि भारत सरकार की ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के तहत दी गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश के 24,70,640 किसानों को कुल 494 करोड़ 12 लाख रुपये का सीधा लाभ मिला। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणाम स्वरूप प्रदेश के किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाला केस में आरोपी पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बुधवार आंखों के ईलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखमा जनवरी से जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई होगी। इसी बीच लखमा को आंखों की तकलीफ़ के कारण अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दो दिन पूर्व डीजीपी से मिलकर कवासी लखमा के इलाज के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी इसके बाद पुलिस बल उपलब्ध हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती इलाकों में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में बयान दिया।उन्होंने कहा कि करीब 2 साल होने को आया, हमारे जवान ताकत के साथ नक्सली के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं। अब नक्सलवाद का समापन होने वाला है, वह अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। केंद्र में हमारी (भाजपा) सरकार है, जिसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री साय ने बिजली बिल हाफ योजना को लेकर कहा कि मंगलवार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज भारत गौरव स्पेशल ट्रेन राजनांदगांव से अयोध्या धाम की ओर रवाना हुई। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा और महापौर मधुसूदन यादव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला प्रशासन के अधिकारी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर तीर्थयात्री अभिवादन से अभिभूत नजर आए। यात्रियों ने इस पावन अवसर को यादगार बताते हुए अपनी भावनाओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर मसोरा टोल नाका के पास देर रात 1 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोग जिसमें नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कोण्डागांव जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार 12 लोग बड़ेडोंगर से कोण्डागांव मूवी देखने आए…
प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कल आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन जिलों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने जल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदने के फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों में किसानों के चेहरे पर संतोष और उत्साह झलक रहा है। जीपीएम जिले के गौरेला विकासखण्ड के ग्राम नेवसा नवापारा के युवा किसान रूपेश कुमार राठौर इस बदलाव के प्रतीक बन गए हैं। रूपेश ने इस वर्ष 7 एकड़ खेत में धान की फसल तैयार की और धनौली उपार्जन केंद्र में 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाए हैं। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में महत्वपूर्ण रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस निर्माण कार्य के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों को लॉन्च किया जाना है, जिसके कारण 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। निर्माण कार्य का विवरण और ब्लॉक की स्थिति रायपुर रेल मंडल द्वारा रोड अंडर ब्रिज के काम के लिए निम्न ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जा रहे हैं: तारीख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कुछ समय पहले तक महानदी के किनारे की रेतीली, अनुपजाऊ भूमि गांवों के लिए किसी काम की नहीं मानी जाती थी। खेती करना तो दूर, उस पर घास तक सही से नहीं उगती थी। लेकिन इसी जमीन ने अब 368 महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद, नई कमाई और नया आत्मविश्वास पैदा किया है। धमतरी जिले की महिलाएं आज अपनी बदली हुई ज़िंदगी पर गर्व महसूस करती हैं। यह बदलाव संभव हुआ वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल…

