खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर मसोरा टोल नाका के पास देर रात 1 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोग जिसमें नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कोण्डागांव जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार 12 लोग बड़ेडोंगर से कोण्डागांव मूवी देखने आए थे और वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के दाैरान 12 लोग स्कॉर्पियो में सवार हेाकर फिल्म देखकर लौट रहे थे।
स्थानिय निवासी वैभव शर्मा का कहना है कि सबसे बड़ी लापरवाही नेशनल हाईवे की है। सड़क किनारे गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी होती हैं। सरकार को इस बात से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टोल प्लाजा पर गार्ड रहने के बाद भी लोग बात नहीं मानते गाड़ी खड़ी कर देते हैं।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार एवं ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस टीम ने भी राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
Trending
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले


