खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती इलाकों में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में बयान दिया।उन्होंने कहा कि करीब 2 साल होने को आया, हमारे जवान ताकत के साथ नक्सली के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं। अब नक्सलवाद का समापन होने वाला है, वह अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। केंद्र में हमारी (भाजपा) सरकार है, जिसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री साय ने बिजली बिल हाफ योजना को लेकर कहा कि मंगलवार को विधानसभा का पुराने भवन, जो 25 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता का आशा और विश्वास का प्रतीक रहा, वहां दिनभर चर्चा हुई। इसी के साथ विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। हाफ बिजली बिल जो 100 यूनिट था, उसमें वृद्धि कर 200 यूनिट किया गया है। इसका काफी लोगों को फायदा मिलेगा, और जो बच गए हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त योजना से लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट में भारत सरकार की ओर से 30 हजार रुपए और राज्य सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। लगभग लागत का तीन चौथाई सब्सिडी के रूप में कंज्यूमर को मिलेगा। एक चौथाई उनको लगाना पड़ेगा और कुछ वर्षों में उनका पूरा लोन समाप्त हो जाएगा। उसके बाद वह मुफ्त में बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही जो बिजली उत्पन्न करेंगे वह बिजली बेच भी पाएंगे।
Trending
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले


