Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में दिगंबर जैन समाज, जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ की नवीन प्रतिमा की स्थापना अपने मंदिर में करवाने जा रहा है। समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने बताया मंदिर में प्रतिष्ठा के पहले प्रतिमा के नगरागमन पर 14 नवंबर की दोपहर 2.30 बजे महाराजश्री के सानिध्य में कोतवाली चौक से 1008 श्री पारसनाथ मंदिर में लाई जाएगी। तीर्थंकर पार्श्वनाथ की नई प्रतिमा बरगी म.प्र. में हुए पंचकल्याणक में आचार्यश्री समयसागर ने मंत्रोच्चार के साथ रवाना करवा दी है। समाज के सचिव संजय जैन ने समाज के सदस्यों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र के धोन्धापारा गांव की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा का शव घर के एक कमरे में चुनरी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों को सुबह तब घटना का पता चला जब वे युवती के कमरे में गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 9 नवंबर को सूटकेस में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर स्थित घर में संतोष भगत की लाश एक सूटकेस में मिली थी। इस मामले में मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध…
मुख्यमंत्री ने की सराहना, रचनात्मक प्रतिभा का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। शिवकुमार निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सुव्यवस्थित रूप…
जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में…
छत्तीसगढ़ में पर्यटन-संस्कृति के साथ उद्योगों-कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं का होगा प्रदर्शन वनोपज उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ मिलेट कैफे भी लगेगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नईदिल्ली के भारत मण्डपम में 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा बिखरेगी। यहां 27 नवंबर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर छत्तीसगढ़ का आकर्षक पवेलियन बनाया जा रहा है। इस मेले में देश के सभी राज्यों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति और निवेशक भी आयेंगे। मेले में बने छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के औद्योगिक विकास की झलक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार अपराध से क्षेत्र दहल उठा है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलने के दौरान जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें लाश फंसी हुई थी। जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ ग,या जिसके बाद घटना का खुलासा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। रानीतराई के ग्राम खर्रा में सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां हनुमान मंदिर के चौखट पर किसी कलयुगी मां ने अपने दो दिन की दुधमुंहे मासूम बच्ची को छोड़ दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह सैर करने निकले युवाओं ने मंदिर के पास रोने की आवाज सुनी और जब पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी हुई एक नवजात शिशु रो रही थी। इसके बाद युवाओं ने प्राथमिक तौर पर…
“अब फिर से सुन पा रहा हूं”- जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय की त्वरित मदद से बदली निर्मलकर की जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। जनदर्शन में पहुँचे निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री साय ने फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते…
नक्सल उन्मूलन मिशन निर्णायक चरण में- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए। इसमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

