खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार अपराध से क्षेत्र दहल उठा है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलने के दौरान जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें लाश फंसी हुई थी। जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ ग,या जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है।
दुर्ग नगर निगम के जल घर में तीन दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी जल घर से हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। यह दुर्ग नगर निगम की गंभीर लापरवाही है, जो तीन दिन पुरानी लाश जल घर में होने के बावजूद जल आपूर्ति जारी रखी। इसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है और करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले तीन दिनों से इसी जल घर से शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिससे नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


