Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
Author: Khabar World
सुचारू धान खरीदी के लिए शासन ने लगाया एस्मा, तीन समिति प्रबंधक बर्खास्त 108 समितियों में अधिकारियों को प्रभार खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपार्जन के पहले दिन जिले में 306.8 क्विंटल धान की खरीदी संपन्न हुई। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में नाप-तौल की व्यवस्था, कांटा–बांट, पर्याप्त बारदाना, ड्रेनेज सिस्टम सहित आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण…
प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले में अभनपुर के पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ शासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का उज्ज्वल उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना, मध्यान्ह भोजन, महतारी दुलार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को मिल रहा है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को मजबूती मिली है। आधुनिक अधोसंरचना और शैक्षणिक सुविधाएँ विद्यालय में लगभग 5000 पुस्तकों से युक्त समृद्ध पुस्तकालय, पूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान खरीदी का शुभारंभ अवसर पर जशपुर जिले के गम्हरिया चौक स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम झीलिंग के किसान गंगा यादव ने सर्वप्रथम अपना धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदूंगा। किसान गंगा यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 150 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिससे प्राप्त लाभ से उन्होंने एक दुकान की शुरुआत कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वे वाहन क्रय करने की योजना बना रहे हैं। यादव ने शासन द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले जनादेश के बाद अब मुख्यमंत्री के शपथ और मंत्रिमंडल गठन की चर्चा तेज है। इस बीच छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य योजना बनाकर काम किया है। बिहार में जंगल राज को खत्म कर लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाया गया था। उनके चुनावी प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है। मुख्यमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो रही एस.आई.आर (ैचमबपंस प्दजमदेपअम त्मअपेपवद) कार्यक्रम के निगरानी हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जो निग्नानुसार है- संयोजक सलाम रिजवी, सदस्यगण चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली, मोहसिन खान है। गठित कंट्रोल रूम के संयोजक एवं सदस्यों से आग्रह है कि, एस.आई.आर कार्यक्रम के सुचारू संचालन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। करणी सेना के चीफ डॉ राज शेखावत ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। और x में वीडियो पोस्ट कर कहा, इस महाशय ने करणी सेना को “गिरोह” कहा है। यह महाशय जन नायक है, गृहमंत्री है छत्तीसगढ़ के और हमारी माँ करनी की इस न्याय संगत पवित्र करणी सेना को “गिरोह” बता रहे है, देश के सभी करणी सैनिकों को मेरा आदेश है, इन्हे 9xx5x64xxx, 9x0x1x6xxxकॉल करे और पूछा जाए हमारी माँ करणी की सेना को “गिरोह” शब्द से कैसे संबोधित किया। महाशय जी के संबोधन से तो अब यही लग रहा है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज जब देश की सत्तारूढ़ पार्टी और उसका वैचारिक जनक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), ‘एकता यात्रा’ या ‘यूनिटी मार्च’ निकालता है, तो एक बुनियादी सवाल मन में कौंधता है: आखिर यह मार्च संघ के अपने वैचारिक पुरखों—गुरु गोलवलकर या डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी—के नाम पर क्यों नहीं होता? किसी भी बौद्धिक समाज में यह सर्वमान्य है कि जब कोई वैचारिक समूह अपने वास्तविक पुरखों को सामने रखने से हिचकता है और लगातार दूसरों के महान नेताओं को ‘अपना’ साबित करने में ऊर्जा लगाता है, तो यह उसकी वैचारिक शून्यता (Intellectual bankruptcy) का स्पष्ट संकेत होता है। यह…
नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 2025 की 24 फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म आज अपने पहले वीकेंड के दूसरे दिन के लिए कमा रही है। तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कमाया है। साथ ही, ये भी जानेंगे कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो चुका है और ये अपने बजट का कितना हिस्सा निकाल चुकी है। ‘दे दे प्यार दे 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म…
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। पेट की समस्या होने पर इंसान कई तरह से परेशान हो जाता है। हालांकि, कई लोग राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन दवाएं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप इस नेचुरल पेय को अपने आहार में शामिल कर लेंगे तो इससे आपका पेट साफ हो सकता है। इस पेय की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना आसान है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य को सही बनाता है। तो आइए जानते हैं इस पेय…

