खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान खरीदी का शुभारंभ अवसर पर जशपुर जिले के गम्हरिया चौक स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम झीलिंग के किसान गंगा यादव ने सर्वप्रथम अपना धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदूंगा।
किसान गंगा यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 150 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिससे प्राप्त लाभ से उन्होंने एक दुकान की शुरुआत कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वे वाहन क्रय करने की योजना बना रहे हैं। यादव ने शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में की गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो-एटीएम सुविधा, टोकन ‘तुंहर द्वार’ व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय प्रक्रिया में आसानी और पारदर्शिता मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। जशपुर जिले मे किसी भी समिति में किसानों को तकलीफ नहीं है।
आसानी से टोकन मिल रहा है और किसान निर्धारित दिवस धान समिति में लेकर आ रहे हैं।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


