Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर मसोरा टोल नाका के पास देर रात 1 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोग जिसमें नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कोण्डागांव जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार 12 लोग बड़ेडोंगर से कोण्डागांव मूवी देखने आए…
प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कल आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन जिलों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने जल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदने के फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों में किसानों के चेहरे पर संतोष और उत्साह झलक रहा है। जीपीएम जिले के गौरेला विकासखण्ड के ग्राम नेवसा नवापारा के युवा किसान रूपेश कुमार राठौर इस बदलाव के प्रतीक बन गए हैं। रूपेश ने इस वर्ष 7 एकड़ खेत में धान की फसल तैयार की और धनौली उपार्जन केंद्र में 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाए हैं। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में महत्वपूर्ण रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस निर्माण कार्य के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों को लॉन्च किया जाना है, जिसके कारण 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। निर्माण कार्य का विवरण और ब्लॉक की स्थिति रायपुर रेल मंडल द्वारा रोड अंडर ब्रिज के काम के लिए निम्न ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जा रहे हैं: तारीख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कुछ समय पहले तक महानदी के किनारे की रेतीली, अनुपजाऊ भूमि गांवों के लिए किसी काम की नहीं मानी जाती थी। खेती करना तो दूर, उस पर घास तक सही से नहीं उगती थी। लेकिन इसी जमीन ने अब 368 महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद, नई कमाई और नया आत्मविश्वास पैदा किया है। धमतरी जिले की महिलाएं आज अपनी बदली हुई ज़िंदगी पर गर्व महसूस करती हैं। यह बदलाव संभव हुआ वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती सरगुजा एक बार फिर इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है। वर्ष 1952 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सुरजपूर आगमन के बाद अब वर्ष 2025 में वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर पहुंचने वाली हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के इस प्रवास से पूरे जनजातीय समाज में उत्साह का महौल है, इस उत्साह के बीच सबसे ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ नाम है 80 वर्षीय बसंत पंडो का जिन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से 6 वर्ष की आयु में वर्ष 1952 में मुलाकात की…
मोबाईल एप्प से मिला टोकन और उपार्जन केन्द्र निपानी में आसानी से किया धान का विक्रय खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता और पारदर्शिता के साथ जारी है। जिले के ग्राम निपानी के बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि शासन-प्रशासन की व्यवस्था बहुत अच्छी है, इसका परिणाम है कि उनका लगभग 80 क्विंटल धान आसानी से विक्रय हो गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी का कार्य शुरू होने के पूर्व ही उन्होंने अपने फसल की कटाई, मिंटाई आदि कार्य पूरा कर लिया था। धान खरीदी…
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नए दायित्वों के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ चल रहे मुठभेड़ में घायल जवान ने उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। शहीद जवान का नाम आशीष शर्मा बताया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फोर्स पर अचानक हमला बोल दिया। पहले हमले में जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त बल ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई घंटों तक गोलियों की आवाज जंगल में गूंजती रही। मुठभेड़ के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 19 नवम्बर को देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में कल 19 नवम्बर को किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं…

