Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
Author: Khabar World
सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। मंत्री वर्मा ने शिविर में विभागीय स्टालों का अवलोकन कर आवेदन निराकरण की स्थिति जानी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण…
नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच संदिग्ध अवस्था में खड़े एक मालवाहक वाहन से 19 भैंस बरामद की हैं।आशंका जताई जा रही है कि इन मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के मध्य मुख्य मार्ग पर एक मालवाहक गाड़ी (क्रमांक UP 83 CT 8790) काफी देर से संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम…
गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े – केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तोखन ने दी सभी को बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों…
मई की मासिक शिवरात्रि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को है। इसे ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है। मई मासिक शिवरात्रि के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं, इसकी वजह से यह व्रत और भी पुण्य फलदायी है। इस दिन आप व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करें और जलाभिषेक करें। शिव कृपा से आपके कार्य सफल होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस बार मासिक शिवरात्रि पर भद्रा लग रही है, लेकिन शिव पूजा में भद्रा कोई अड़ंगा नहीं डालेगी। मई मासिक शिवरात्रि 2026 तारीख पंचांग के अनुसार, मई की मासिक शिवरात्रि के लिए ज्येष्ठ…
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन 3 बार की चैंपियन टीम अब जीत की राह पकड़ चुकी है। KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। DC भी अब उन टीमों में शामिल हो गई है, जो सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी। देखें IPL 2026 के 51 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन कहां पर है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पिच बल्लेबाजी के लिए…
नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म का पूरे कपूर खानदान ने बहुत ही जोर शोर से प्रमोशन किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दादी की शादी’ की हालत खराब नज़र आ रही है। इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। फिल्म के पहले दिन फिल्म का कलेक्शन बहुत ही कम रहा है। शुक्रवार को जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा माना जा रहा था कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग इसे एक अच्छी ओपनिंग दिलाएगी। नीतू कूपर ने भी जमकर प्रचार किया। फिल्म के प्रीमियर पर नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया…
नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। आम का रसीला स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आम में कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं। आम को लेकर एक सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है कि आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म? कई लोग मानते हैं कि ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जबकि कुछ इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताते हैं। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। चुनाव की घोषणा होते ही संबंधित नगरपालिकाओं और पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पद समेत कुल 82 रिक्त पदों पर चुनाव होंगे। वहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में लगभग 6 माह आयु के एक हाथी शावक की डूबने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई 2026 को लगभग 20 हाथियों का दल बोजिया परिसर के कक्ष क्रमांक 516 आर.एफ. में विचरण कर रहा था, जो शाम लगभग 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच सिंघीझाप परिसर के कक्ष…

