Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने धान खरीदी के दौरान सोसाइटियों में फैली अव्यवस्था के चलते किसानों को दिक्कतों पर सवाल उठाए। वहीं दावे किए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में 2023 के बाद खातों में परिवर्तन एवं बंटवारा, फौती का डाटा नहीं डाला गया है, जिसके कारण भी बहुत से किसानों का आज तक पंजीयन नहीं हुआ। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि समिति के कम्प्यूटर में एग्रीस्टैक पोर्टल का पूरा डाटा नहीं चढ़ा है। पोर्टल और सोसायटी के डाटा में मिलान नहीं हो पा रहा है। टोकन कटाने जा रहे किसानों को पूरा डाटा नहीं होने से टोकन नहीं मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह 12 बजे दिल्ली रवाना होंगे। जहां वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
*राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस* KWNS – रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राजभवन में रविवार को छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और डीएमएफ घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार सुबह ACB–EOW की टीम ने रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में करीब 18 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। टीम मौके पर दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित अधिकारियों व कारोबारियों से पूछताछ भी चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्रवाई पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, शिकायत मिलने पर एजेंसियां जांच कर रही हैं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। एक बार फिर अवैध तरीके से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर बवाल मचा है। बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा को लेकर हिन्दू संगठनों के हंगामा मचाए जाने के बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े लोगों मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। प्रार्थना सभा में 20 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध प्राथना सभा…
मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…
*पोषण तत्वों के साथ ही रोजगार के अवसरों की दी जानकारी* KWNS – रायपुर। एनआईएफ़टीईएम के छात्रों ने मोटे अनाज में पाए जाने वाले फ़ाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स के महत्व के साथ ही इनके नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को मोटे अनाज आधारित उत्पादों से होने वाली आमदनी और बाज़ार संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। *प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की 25 महिलाओं की रही सहभागिता* हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट द्वारा महुआ पर स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में विगत दिवस मोटे अनाज…
नई दिल्ली। केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली…
*सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे ज़िलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में रायगढ़ में विगत 15 दिनों में 30 प्रकरणों के द्वारा कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नैमेड और भोपालपटनम थाना क्षेत्रों से कुल 7 नक्सलियों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। गिरफ्तार सभी 7 नक्सलियाें के विरूद्ध नैमेड और भोपालपटनम् थानों में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया गया । बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कांडका-जपेली के जंगलों में सर्चिग अभियान चलाया गया, इस…

