खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने धान खरीदी के दौरान सोसाइटियों में फैली अव्यवस्था के चलते किसानों को दिक्कतों पर सवाल उठाए। वहीं दावे किए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में 2023 के बाद खातों में परिवर्तन एवं बंटवारा, फौती का डाटा नहीं डाला गया है, जिसके कारण भी बहुत से किसानों का आज तक पंजीयन नहीं हुआ। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि समिति के कम्प्यूटर में एग्रीस्टैक पोर्टल का पूरा डाटा नहीं चढ़ा है। पोर्टल और सोसायटी के डाटा में मिलान नहीं हो पा रहा है। टोकन कटाने जा रहे किसानों को पूरा डाटा नहीं होने से टोकन नहीं मिल रहा है।
पीसीसी अध्यक्ष के मुताबिक जब एग्रीस्टैक पोर्टल में सोसायटी के कम्प्यूटर में डाटा अपडेट होना था, तब सोसायटी के कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर थे, इस कारण किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार धान खरीदी की व्यवस्था में प्राथमिकता से सुधार करे। सरकार ने धान खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से करने की घोषणा की है। प्रदेश की कई सोसायटियों में गिरदावरी और अनावरी के हिसाब से खरीदी के निर्देश दिये गये है। जिससे उन सोसायटियों में 15 से 19 क्विंटल प्रति एकड़ से खरीदी की टोकन काटे जा रहे हैं। सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है। सरकार ने धान खरीदी के पहले हफ्ते से ही व्यवधान पैदा करना शुरू कर दिया था। इससे साफ हो रहा कि सरकार की नीयत पूरा धान खरीदने की नहीं है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


