Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत जिले के अंदरूनी बसाहटों को बारहमासी आवागमन सुविधा से जोड़ने के लिए डामरीकृत पक्की सड़कों का निर्माण लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत फैज-4 के तहत जिले में 240 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 87 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 237 किलोमीटर है, जो बस्तर के ग्रामीण और दूरस्थ निवासियों के लिए एक वास्तविक जीवन रेखा साबित होंगी। पीएमजीएसवाय के अंतर्गत स्वीकृत इन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट मार्ग पर स्थित एजी सिनेमा हॉल के सामने सुबह हुए सड़क हादसे में केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर जा रहे 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम माहका डाकपारा निवासी भौमिक दीपक उम्र 8 वर्ष अपने पिता के साथ आज साेमवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वे कलेक्टोरेट मार्ग पर एजी सिनेमा हॉल के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही सफेद रंग की कार सीजी-8-एवाय-9411 ने तेज रफ्तार में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…
SDM यशवंत कुमार नाग को सौंपे ज्ञापन, प्रशासन ने जल्द कार्यवाही का दिया भरोसा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जिले के सबसे पुराने शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय, भोपालपट्टनम मार्ग में स्थित शराब दुकान के कारण विद्यार्थियों को आय दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शराबी उनका रास्ता रोककर उन्हें परेशान करते हैं। शराबियों से तंग आकर आज कॉलेज के विद्यार्थियों और ABVP संगठन ने SDM कार्यालय भोपालपट्टनम पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द कॉलेज के मुख्य रास्ते पर मौजूद शराब दुकान को हटाने की मांग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 29 नवंबर 2025 को जिला बीजापुर के विभिन्न ग्रामों में व्यापक जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सुझाव प्राप्त किए तथा माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी देकर समाज…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कोठार को दी 96 लाख रुपए की बड़ी सौगात उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सशक्त नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी और अधोसंरचना मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री शर्मा ग्राम कोठार पहुंचे,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम कौड़िया में 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक की पहचान दुलेश साहू, पिता भूखन साहू, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था, वहीं आज सुबह 8 बजे तबीयत खराब बताकर ऊपर कमरे में गया था। काफी देर बाद मां ऊपर पहुंचीं तो बेटा फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निर्मला कहती हैं, इस साल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से बेहतर है। तौल सटीक है लाइन नहीं लगानी पड रही है, भीड़ भी नहीं होती। किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ता, स्टाफ सहयोगी है। व्यवस्था साफ और सुचारू रूप से संचालित है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। यह बदलाव उनके लिए राहत जैसा है। उन्होंने कहा कि इसी से बेटी की पढ़ाई पूरी हुई। उनकी बेटी इंजीनियरिंग कर चुकी है और अब UPSC की तैयारी कर रही है। आमदनी नहीं, बल्कि सरकार पर है भरोसा ग्राम अछोटा की किसान निर्मला देवांगन सुबह-सुबह 60 क्विंटल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में हुए चौकाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़ बिलाईगढ़। अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे के निर्देश पर तहसीलदार प्रकाश पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी उप निरीक्षक अंजू दिनकर, प्रीति तिर्की एवं जगदीश बरेठ के संयुक्त जांच दल द्वारा तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम सालर में अग्रवाल ट्रेडर्स सालर प्रोपराइटर प्रकाश अग्रवाल के गोदाम से स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण 137 बोरी वजन 55 क्विंटल धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सीजी सेट 2024 का ईसर्टिफिकेट व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध 1 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच (Raipur Cricket Match) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने के लिए उत्साहित हैं। मैच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक हुई। रायपुर रेंज आई अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, जिसमें एसएसपी रायपुर समेत डीएसपी और एएसपी लेवल के अधिकारी शामिल हुए हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम हैंडओवर किए जाने के बाद यह पहला मौका जब…

