खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट मार्ग पर स्थित एजी सिनेमा हॉल के सामने सुबह हुए सड़क हादसे में केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर जा रहे 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम माहका डाकपारा निवासी भौमिक दीपक उम्र 8 वर्ष अपने पिता के साथ आज साेमवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वे कलेक्टोरेट मार्ग पर एजी सिनेमा हॉल के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही सफेद रंग की कार सीजी-8-एवाय-9411 ने तेज रफ्तार में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए।
हादसे में भौमिक के सिर पर गंभीर चोटें आई । मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण नाबालिक छात्र काे बचाया नहीं जा सका।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


