खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 29 नवंबर 2025 को जिला बीजापुर के विभिन्न ग्रामों में व्यापक जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सुझाव प्राप्त किए तथा माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी देकर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए प्रोत्साहित किया।
वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने ग्रामीणों से अपील की गई कि जंगलों, मार्गों या आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर निकटतम थाना या कैंप को तुरंत सूचना दें। इसके साथ ही चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों की शिकायतें एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को सायबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। एटीएम फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों से बचने के उपाय तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लागू नए कानूनों की जानकारी भी साझा की गई। पाटलीगुड़ा, फुलगटटा , थाना बासागुड़ा के तिमापुर कुनबीपारा ,थाना भोपालपट्टनम के गंगाराम ,थाना तर्रेम के भटटीगुड़ा ,थाना उसूर के नड़पल्ली ज़थाना नैमेड़ के कडे़र ,थाना भद्राकाली के रामपेंटा जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों को स्वागत और सहयोग भाव के साथ अपनी बात रखी। सुरक्षा बलों की इस पहल ने दूरस्थ इलाकों में विश्वास, सुरक्षा और विकास को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद को और प्रबल किया है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


