Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते दो वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर परिवर्तनकारी कार्य हुए हैं, उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और निर्णय क्षमता को अपनी नीतियों का मूल आधार बनाते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव की एक नई दिशा तय की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहते हैं कि हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित जीवन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। मामला जिले से सटे ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। जवान गोपीनाथ सबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक से मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम के जरिये दोस्ती करके जान-पहचान बढ़ाने और इसके बाद अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से बातचीत होने के बाद आरोपी ने रायपुर आकर घनिष्ठता बढ़ाई। तीन-चार महीने में आरोपी करीब 4 लाख रुपए महिला आरक्षक से वसूल कर चुका है। बार-बार हो रही रुपए की मांग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। सीएसपी पुरानी बस्ती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। लापता नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने के मामले का कवर्धा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधाटोला गांव के एक मकान की सेप्टिक टैंक से युवती की लाश बरामद करने के बाद पंचनामा कर डीएनए टेस्ट कराया। शव की पहचान लापता कामिनी निषाद के रूप में रूप में हुई। मौत का कारण किटनाशक पीना और गला घोटकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतिका के प्रेमी भोजराज पटेल के पिता जहल पटेल को गिरफ्तार कर धारा 1030(1) 238(ख) बीएनएस के तहत न्यायालय…
अवैध धर्मांतरण के खिलाफ 14 दिसंबर को विशाल रैली खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। सरोना तहसील के ग्राम घोटियावाही में एक परिवार के 5 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। इस परिवार को 3 साल पहले लालच और बहकावे में आकर ईसाई धर्म में जोड़ा गया था, लेकिन अब उन्होंने अपने पूर्वजों की आस्था और परंपराओं को याद किया और मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके पैर धुलाए और गंगा जल छिड़क कर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने…
अमावस्या विशेष रूप से पितरों के स्मरण और तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है। खासकर पौष माह में आने वाली अमावस्या का खास महत्व है क्योंकि इस माह को छोटा पितृ पक्ष माना गया है। मान्यता है कि पौष अमावस्या के दिन पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती हैं। आइए जानते हैं पौष अमावस्या 19 या 20 दिसंबर किस दिन मनाई जाएगी। पौष अमावस्या 19 या 20 दिसंबर कब पौष अमावस्या 19 दिसंबर को सुबह 04:59 पर शुरू होगी और अगले दिन 20 दिसंबर को सुबह 7.12 पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार पौष अमावस्या 19 दिसंबर को…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों को दिसंबर के आखिरी महीने में फुल एंटरटेनमेंट मिल रहा है। दरअसल इस समय थिएटर में स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ से लेकर इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ और नई रिलीज माइथोलॉजिकल फिल्म ‘अखंडा 2’, ‘कलमकावल’ और ‘द डेविल’ मौजूद हैं। इन सभी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जंग हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं फ्राइडे को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बाजी मारी है? ‘धुरंधर’ ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई? ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय…
नई दिल्ली। अभी तक आपने दूध वाली चाय, लेमन टी, ग्रीन टी या फिर कॉफी का सेवन किया होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। शायद आपने इसके बारे में पहले न सुना हो और न ही पढ़ा हो…इसका नाम सुनते ही इसे पीने की इच्छा जरूर जागृत होगी। हम बात कर रहे हैं गेंदा के फूल से बनी चाय की, जो अपने आप में एक औषधीय पेय है। गेंदा का फूल, जिसे आमतौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रसेवा एवं शालीनता की अद्वितीय मिसाल, देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रीकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक सच्चे जननेता के रूप में आपके द्वारा किए गए अप्रितम कार्य राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणा का महान स्रोत बने रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले चौबीस घंटे में पड़ी कड़ाके की ठंड ने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को ठिठुरा दिया है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड के बीच माना इलाके में भी इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और रविवार से शीतलहर के दौर में कमी आएगी। अभी राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है। समूचा छत्तीसगढ़ अभी ठंड की चपेट में है और सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।…

