अमावस्या विशेष रूप से पितरों के स्मरण और तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है। खासकर पौष माह में आने वाली अमावस्या का खास महत्व है क्योंकि इस माह को छोटा पितृ पक्ष माना गया है। मान्यता है कि पौष अमावस्या के दिन पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती हैं। आइए जानते हैं पौष अमावस्या 19 या 20 दिसंबर किस दिन मनाई जाएगी।
पौष अमावस्या 19 या 20 दिसंबर कब
पौष अमावस्या 19 दिसंबर को सुबह 04:59 पर शुरू होगी और अगले दिन 20 दिसंबर को सुबह 7.12 पर इसका समापन होगा।
उदयातिथि के अनुसार पौष अमावस्या 19 दिसंबर को मनाई जाएगी, क्योंकि इस पूरे दिन अमावस्या तिथि रहेगी ऐसे में पितरों की पूजा, स्नान दान आदि करना श्रेष्ठ होगा।
पौष अमावस्या पर क्या करें
व्यापार-नौकरी में शत्रु बाधा बन रहा है तो पौष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के 12 नाम अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेष,त्रिविकरम, पद्मानाभ और मधुसूदन, लेते हुए उन्हें पीले फूल अर्पित करें। चढ़ाए गए फूलों को शाम के समय भगवान के सामने से हटाकर किसी बहते पानी में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। मान्यता है इससे शत्रु शांत होता है और बाधाओं का नाश होता है।
पौष अमावस्या पर हवन करना पितरों को शांति देने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, वातावरण शुद्ध करने और दैवीय आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है, खासकर पितृ दोष मुक्ति और धन-समृद्धि के लिए इस दिन काले तिल, जौ, चावल, घी, गुग्गुल, और चंदन जैसी सामग्री से हवन किया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


