खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक से मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम के जरिये दोस्ती करके जान-पहचान बढ़ाने और इसके बाद अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से बातचीत होने के बाद आरोपी ने रायपुर आकर घनिष्ठता बढ़ाई। तीन-चार महीने में आरोपी करीब 4 लाख रुपए महिला आरक्षक से वसूल कर चुका है। बार-बार हो रही रुपए की मांग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। सीएसपी पुरानी बस्ती के मुताबिक पीड़िता विडो है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


