Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
- जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
- बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण
- पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
- बिलासपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का बड़ा खुलासा: महिला से ₹1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो शातिर गिरफ्तार
- सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, सेफ्टी ऑडिट और FIR सार्वजनिक करने की मांग
- धमतरी में मानवता शर्मसार: गाय के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, अपराधी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केन्द्रीय रिर्जव पलिस बल के जितेन्द्र कमार, कमाण्डेट, 80 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में दरभा ब्लॉक जिला बस्तर के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दरभा. कोलेग, कंदानार, नेतानार, कोलावाडा, कवालीकलन, भद्रीमऊ, के आप-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से नवयुवक एवं युवतियों को बस्तर जिला से द्वितीय चरण में दक्षिण दिल्ली में मेरा युवा भारत केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु चयनित कर भेजा गया था जिन्होने कभी बस्तर से बाहर कदम ही नहीं रखा था। वापसी के बाद नवयुवक एवं युवतियों ने अवगत कराये कि पूर्व में हम यह समझते थे, कि हमारे इलाके मे जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा के पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने आज बड़ी सफलता अर्जित की। सुबह 9 बजे से चल रहे DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CoBRA एवं CRPF की संयुक्त सर्च ऑपरेशन टीम व नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुककर मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, 303 राइफलें सहित अन्य हथियार और पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मृत माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो…
पीएससी मे 7 रेंक पाकर टॉप 10 में जगह बनाने वाले बस्तर संभाग के एकलौते, अंकुश का हुआ, मुख्यमंत्री निवास में सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा घोषित परिणाम मे सातवा रैंक पाकर, टॉप 10 जगह पाने वाले पूरे बस्तर संभाग से एक लौते अंकुश बेनर्जी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर मे अपने निवास में सम्मान किया, साथ ही माला पहनकर इस उपलब्धि के लिए अंकुश का उत्साहवर्धन भी किया, बता दे पहली बार नारायणपुर जिले से किसी छात्र ने छत्तीसगढ़ पीएससी के टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था, पूरे नारायणपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले बीजापुर में संविधान की पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून एवं पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम लागू होने के बावजूद आदिवासियों की पैतृक जमीनों पर कब्ज़ा और फर्जी नामांतरण का मामला गरमा गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक विक्रम मंडावी ने राज्य सरकार पर आदिवासी भूमि को “भूमाफियाओं के हवाले करने” का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर में सुनियोजित तरीके से आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। विधायक मंडावी ने कहा, “बीजापुर जिला अनुसूचित क्षेत्र है। यहाँ आदिवासी अपनी भूमि को माँ की तरह पूजते हैं। लेकिन आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। पिछले लगभग दो घंटे से संघर्ष लगातार जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 5 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दुखद सूचना है कि मुठभेड़ के दौरान DRG के एक बहादुर जवान ने वीरगति प्राप्त की है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसे सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, घिरे हुए माओवादियों की संख्या अधिक होने की आशंका है…
टोकन से धान तौल तक पूरी प्रक्रिया बिना समस्या के संपन्न-किसान देवाल सिंह पावले खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत खोटिया निवासी किसान देवाल सिंह पावले ने धान उपार्जन केंद्र में अपने अनुभव साझा करते हुए खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। पावले ने बताया कि उनकी 4.5 एकड़ भूमि से 41 क्विंटल का रकबा निकला है। उन्होंने समिति में 41 क्विंटल का टोकन आसानी से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। तकनीक.आधारित सुशासन का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे धान जैसी फसलों की खरीद में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है। श्तुंहर टोकन, ऐप जैसी पहलों से घर बैठे टोकन मिल रहा है, जिससे समितियों के चक्कर लगाने और समय बर्बाद होने की समस्या खत्म हो गई है। धमतरी जिले के भटगांव के किसान भागीरथी साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं। पहले जहाँ धान विक्रय के दौरान घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ता था, वहीं इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप ने पूरी प्रक्रिया ही बदल दी है। खेती-किसानी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मडगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए चेतन सिंह के किराना दुकान से अवैध रूप से रखा गया 200 बोरी धान, यानी लगभग 80 क्विंटल, जब्त किया गया है। जांच के दौरान दुकान में रखे गए धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत तत्काल जब्ती की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल चालू कर दिया है। यह योजना किसानों को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करती है। पिछले वर्ष रबी सीजन में फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर जिले के 28,037 किसानों को 48 करोड़ 62 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।

