खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है बल्कि समाज की विकृत मानसिकता को भी उजागर कर दिया है। भखारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान गाय के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। मामला ग्राम कोर्रा का है।
जानकारी के मुताबिक बीती आधी रात को गांव के ही रहने वाले राजू महार ने वहां बैठी गायों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की दरिंदगी साफ नजर आ रही है। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को लगी, इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
तत्काल घटना की सूचना भखारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फुर्ती दिखाई और आरोपी राजू महार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की यह पहली ऐसी करतूत नहीं है, वह पहले भी इस तरह की विकृत घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत दर्शाती है कि समाज के कुछ हिस्सों में नैतिकता और मानवता का स्तर किस कदर गिर चुका है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Trending
- बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
- जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
- बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण
- पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
- बिलासपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का बड़ा खुलासा: महिला से ₹1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो शातिर गिरफ्तार
- सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी


