खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। पिछले लगभग दो घंटे से संघर्ष लगातार जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 5 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दुखद सूचना है कि मुठभेड़ के दौरान DRG के एक बहादुर जवान ने वीरगति प्राप्त की है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसे सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, घिरे हुए माओवादियों की संख्या अधिक होने की आशंका है और मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और ऑपरेशन तेज गति से जारी है।
एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि “ऑपरेशन में नुकसान भी हुआ है और सफलता भी मिली है। विस्तृत जानकारी कुछ देर में साझा की जाएगी।”
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


