Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल राज्यपाल झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी 2 लाख की सहयोग राशि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निःस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। उनके कारण ही हमारे जीवन और संपत्ति सुरक्षित हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गाइडलाइन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। परशकोल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक में ट्रक को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को इतना सरल कर दिया है कि अब पात्र परिवार घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपना कार्ड बना सकते हैं। इस नई सुविधा का लक्ष्य राज्य के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे। घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया पहले जहां कार्ड बनवाने के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधु मामले में आज राजपूत करणी सेना महापंचायत करेगी। इसे लेकर करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे है। जहां पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को थाने में बैठाया है और 500 लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। करणी सेना के सदस्यों का अलग-अलग जिलों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुंगेली जिले से आने वाली 7 बस, बिलासपुर से 4 बस, सिमगा में 4 बस और 17 चार पहिया गाड़ियों को रोकने की भी खबर है। इसमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई समेत 8 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। राजपूत क्षत्रिय समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घोरामार के फेकूबांध में रविवार सुबह एक युवक का तैरता हुआ शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पानी में शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोटा पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। कुम्हारी के कपसदा में एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी के दो कर्मियों से 14 लाख से अधिक रुपये की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। यह घटना शनिवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी के दो कर्मचारी देर रात कैश लेकर एटीएम में जमा करने जा रहे थे। ग्राम कपसदा में गोयल स्कूल के पास रात करीब 8:30 से…
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना…
✍️ एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर: छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव की नई कार्यकारिणी घोषित
पत्रकारों में मतभेद हो चलेगा, मन भेद नहीं होना चाहिए- प्रेम गोस्वामी खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनादगांव। जिले के डोंगरगांव में प्रेस क्लब भवन में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम गोस्वामी अध्यक्ष प्रेस क्लब डोंगरगांव थे। एवं अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब डोंगरगांव के संरक्षक बालकृष्ण सिन्हा ने की अतिविशिष्ट अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा उपस्थिति थे। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा आदि पुरुष श्रद्धेय भगवान श्री नारद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप…

