खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधु मामले में आज राजपूत करणी सेना महापंचायत करेगी। इसे लेकर करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे है। जहां पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को थाने में बैठाया है और 500 लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
करणी सेना के सदस्यों का अलग-अलग जिलों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुंगेली जिले से आने वाली 7 बस, बिलासपुर से 4 बस, सिमगा में 4 बस और 17 चार पहिया गाड़ियों को रोकने की भी खबर है। इसमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई समेत 8 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
राजपूत क्षत्रिय समाज की प्रमुख मांगे
1. थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया जाए। जिन्होंने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के साथ कस्टडी में अश्लील हरकतें की।
2. संबंधित (CSP) राजेश देवांगन को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
3. रायपुर SP लाल उम्मेद सिंह (IPS) जिनकी अध्यक्षता में मानसिक / शारीरिक उत्पीड़न, कस्टोडियल एक्सेस और प्रशासनिक लापरवाही हुई है, उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए। उन पर भी संवैधानिक अनुच्छेद व धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाए।
4. वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट, रोड पर घसीटना, बीच सड़क पर उनके शरीर पर जूता रखकर राजपूत समाज का अपमान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मानवाधिकार और संविधान की सुरक्षा की जाएं।
5. क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों पर आधारहीन और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठे प्रकरणों को तत्काल निरस्त किया जाए।
6. तोमर परिवार को हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज कर इसकी भरपाई संबंधित अधिकारियों एवं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सम्मिलित व्यक्तियों से की जाए।
7. क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत, EX BSF पर हुई (FIR) रद्द की जाए।
8. दर्ज मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच टीम का गठन किया जाए।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘बाबा’ की दावेदारी, क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण?
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


