खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। परशकोल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक में ट्रक को और तेज भगा रहा था, इससे शव और भी ज्यादा क्षत-विक्षत हो गया। लेकिन बाइक गाड़ी में बुरी तरह फंसी होने के कारण ट्रक को रोकना पड़ा।
चश्मदीदों के मुताबिक फंसी हुई इक सड़क पर घिसटती हुई करीब डेढ़ किलोमीटर तक आगे बढ़ती रही। बाइक को घसीटते हुए गाड़ी गोरपा तक पहुंच गई, जहां जाकर वाहन को रोका गया। तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और युवक की शरीर भीषण रूप से क्षत-विक्षत हो चुका था। घटना को देख आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ मौके पर जमा हो गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘बाबा’ की दावेदारी, क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण?
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


