Author: Khabar World

कुम्हारों को 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक पद पर पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा ( राप्रसे 2013) को भारमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 नवंबर को जारी किया गया।

Read More

धरमपुरा के किसान सदानंद यादव ने प्रक्रिया को बताया आसान, पारदर्शी और समयबद्ध खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी कार्य इस वर्ष भी सुचारू, व्यवस्थित और किसान-हितैषी ढंग से संचालित हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्राथमिकता के साथ निरंतर प्रगति पर है। केंद्रों में की गई ठोस व्यवस्थाओं जैसे समयबद्ध टोकन प्रक्रिया, पारदर्शी जांच व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तौल, छाया, पेयजल और बैठने की सुविधा ने किसानों को बड़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले भर में थोक और चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सिलदहा के व्यापारी दिलीप वर्मा से 155 बोरी (62.0 क्विंटल) अवैध धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि धान खरीदी की पूरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 27 नवंबर को जगदलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में छेड़-छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार है। और भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा यह बताएं कि अपनी सरकार में अब तक देश से कितने घुसपैठियों को बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि देशभर के अलग-अलग जगहों से बीएलओ के आत्महत्या करने की खबरें आ रहीं हैं। जिस प्रदेश में डीजी कॉन्फ्रेंस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के घुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जिले के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों ने सुरक्षा चुनौतियों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को पार करते हुए सेवा और विशेषज्ञता की नई मिसाल कायम की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल में रायपुर मेडिकल कॉलेज सहित डिमरापाल और कांकेर में संचालित मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने आयोजित विभिन्न शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया।मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छततीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत सुकमा के नव स्थापित कैम्प गोगुंडा (थाना केरलापाल) से डीआरजी/जिला बल की टीम कैम्प गोगुंडा की घाटी लोकेशन आउटपोस्ट की आउटर कॉर्डन सुरक्षा ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दाैरान गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी दौरान आज गुरूवार को लगभग 13:30 बजे जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक जवान मुचाकी दुर्गा नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आकर घायल हो गई है, घटना में महिला जवान के पैर में चोट आई हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीजी- आईजी कॉन्फ्रेंस (DG-IG Conference) होने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देशभर से DG – IG शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब 27 नवंबर की रात्रि 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और कल सुबह डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। कार्केट समेत सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। बता दें कि अमित शाह 28 नवंबर को रायपुर आने वाले थे, लेकिन अब उनके दौरे में बदलाव किया गया है। 60वीं DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए…

Read More

खरीदी व्यवस्था में सहूलियत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले अंतर्गत छिंदडाड समिति में ग्राम हर्रापारा निवासी 50 वर्षीय महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने सुगमता पूर्वक अपने नाम दर्ज 0.5960 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा का 38.80 क्विंटल धान बेचा उन्होंने खरीदी व्यवस्थाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम और उप संचालक रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।

Read More