खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छततीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत सुकमा के नव स्थापित कैम्प गोगुंडा (थाना केरलापाल) से डीआरजी/जिला बल की टीम कैम्प गोगुंडा की घाटी लोकेशन आउटपोस्ट की आउटर कॉर्डन सुरक्षा ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दाैरान गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी दौरान आज गुरूवार को लगभग 13:30 बजे जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक जवान मुचाकी दुर्गा नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आकर घायल हो गई है, घटना में महिला जवान के पैर में चोट आई हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिला जवान की स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर है। घायल महिला जवान को प्राथमिक उपचार प्रदाय कर उच्च स्तर के उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में नक्सलियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना फूलबगडी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Trending
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया


