Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी

    May 8, 2026

    ​कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
    • ​कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    • चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
    • उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
    • बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
    • एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    • रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
    • सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » एसआईआर प्रक्रिया से मतदाता सूची में छेड़-छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार- सचिन पायलट
    बस्तर

    एसआईआर प्रक्रिया से मतदाता सूची में छेड़-छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार- सचिन पायलट

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 27, 2025No Comments117 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 27 नवंबर को जगदलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में छेड़-छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार है। और भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा यह बताएं कि अपनी सरकार में अब तक देश से कितने घुसपैठियों को बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि देशभर के अलग-अलग जगहों से बीएलओ के आत्महत्या करने की खबरें आ रहीं हैं। जिस प्रदेश में डीजी कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, वहां चाकू और गोलियां चल रही है। सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किया है। साथ ही नक्सली माड़वी हिड़मा के मुठभेड़ पर कहा कि हमारे लिए राष्ट्र पहले है। देश में कई जगहों से खबरें आ रही हैं कि बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं। क्या इन बीएलओ पर कोई दबाव बनाया जा रहा है?
    सचिन पायलट ने कहा कि मतदाता सूचि बनाना, नाम जोड़ना-काटना चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के अधीन है। बिहार में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए। राहुल गांधी ने प्रमाण के साथ कई बार कहा है, वोट चोरी हुई, नाम काटे गए। निर्वाचन आयोग ने इस प्रश्न पर जांच बिठाना भी ठीक नहीं समझा। मतदाता सूचि में नाम जोड़ना-काटना यह किसी राजनीतिक दल का काम नहीं है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की है। निर्वाचन आयोग हमें वोटर लिस्ट नहीं देता है। हम जब प्रमाण देते हैं तो निर्वाचन आयोग जांच नहीं करवाता है। पायलट ने कहा कि हम जब निर्वाचन आयोग से सवाल पूछते हैं तो जवाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं। चीफ इलेक्शन कमिशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन की फुटेज हम आपको कैसे दे दें? मां-बहनें उसमें वोट डाल रही हैं। मतदान के समय की सीसीटीव्ही फुटेज को 45 दिन के अंदर नष्ट करने का स्वतः ही निर्णय लिया है। यह संकेत करता है कि उनकी निष्पक्षता और पारदर्शिता संदेह के दायरे में खड़ी है। हम चाहते हैं चुनाव निष्पक्ष हो। जो 18 साल का है, भारत का नागरिक है, वह मतदान करने का अधिकार रखता है। उसको वंचित नहीं किया जा सकता है।
    सचिन पायलट ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं इस देश में जो इस देश का नागरिक नहीं है, अगर गलत तरीके से वोट डालना चाह रहा है, तो उसको कभी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उसपर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हम नहीं चाहते कि भारत वर्ष के अंदर कोई भी घुसपैठिए गैर कानूनी तरीके से आए। लेकिन मेरा एक सवाल है, भारत सरकार जो पिछले कई सालों से दिल्ली में बैठी है, वह बताए कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कितने घुसपैठियों को भारत से बाहर निकाला है? जब चुनाव आता है तो घुसपैठ की बात करते हैं। संसद में इसका कोई आंकड़ा नहीं दिया जाता, लोगों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। इस देश में कोई दलित है, निर्धन है तो क्या वह घुसपैठिया है? सचिन पायलट ने कहा कि आज किसान धान की फसल काट रहे हैं, क्या उनके पास इतना समय है कि वे जाकर दुनियाभर के दस्तावेज इकट्ठा करें। ऐसे ही लोगों के संरक्षण के लिए आज कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में डीजी कॉन्फ्रेंस है, यहां देश भर के लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा करेंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है इसकी जवाबदेही किसकी है? यहां जहां कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं वहां कितना शोषण हो रहा है? कितने लोगों को तंग किया जा रहा है?महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। रोज चाकू और गोलियां चल रही है। इस पर किसी की कोई जवाबदेही नहीं है। कॉन्फ्रेंस कर यहां से लॉ एंड ऑर्डर का संदेश देना चाहते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति शून्य है।
    कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। जनादेश को स्वीकार करना भी लोकतंत्र की एक परंपरा रही है।
    यह भी सच है कि 15 महीने पहले जब लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा के लोगों का दावा था, कि इस बार 400 पार। लेकिन वे लगभग 240 पर आकर अटक गए। आज लोकसभा में इंडिया अलायंस की संख्या 225 है, जबकि 290 सत्ताधारी पार्टी का है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 से 20 सांसदों का ही खेल था। ये बहुत बड़ा अंतर नहीं है। परसेप्शन ऐसा बनाया गया है, कि बहुत बड़े आंकड़ा से जीते हैं। भाजपा सरकार का रवैया आक्रमण करना, टकराव पैदा करना, द्वेष की भावना पैदा करना है, सिर्फ दबाव की राजनीति हो रही है।
    जब सचिन पायलट से पूछा गया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कांग्रेस के नेताओं की हत्या कर दी। अब हिड़मा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बहुत से ऐसे लोग हैं कि उसके मुठभेड़ काे फर्जी बता रहे हैं। आप क्या कहना चाहेंगे? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे आश्चर्य है कि इस मामले में कांग्रेस का स्टैंड पूछा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के पहले से और पिछले 75 सालों में देश में एकता, अखंडता और संप्रभुता को प्राथमिकता दी है। हमारे देश के नेताओं ने जान देना बेहतर समझा, लेकिन आतंकवाद के सामने कभी झुके नहीं। नक्सलवाद, आतंकवाद, अलगाववाद से मुकाबला करना और हराना ये कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किया है। कोई भी व्यक्ति हो हिंसा का सहारा लेता है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।। नक्सली हमले में कांग्रेस ने तो छत्तीसगढ़ में अपनी पूरी एक जनरेशन खो दी है। उन्हाेने कहा कि देश राष्ट्र की सुरक्षा सबसे ऊपर है। दल, विचारधारा और नेता बाद में है।
    इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बड़ा खुलासा किया कि भरतपुर के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम उनके ही पैतृक गांव की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। महंत ने बताया कि कई बार खोजबीन के बाद उनका नाम रायगढ़ जिले के एक गांव की मतदाता सूची में पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के पूर्व विधायक तक चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं, तो आम लोगों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी

    May 8, 2026

    सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार

    May 7, 2026

    ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव

    May 7, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,215
    Don't Miss
    बस्तर

    बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी

    By Khabar WorldMay 8, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने…

    ​कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल

    May 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी

    May 8, 2026

    ​कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल

    May 8, 2026

    बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार

    May 8, 2026

    एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    May 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.