खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले भर में थोक और चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सिलदहा के व्यापारी दिलीप वर्मा से 155 बोरी (62.0 क्विंटल) अवैध धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में सम्पर्क कर धान खरीदी संबंधी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया


